Monday, 26 December 2011

एक छोरी सासरे चली गई,

कल की लडकी आज बहु बन गई.,

कल तक मजेँ उडाती छोरी
ससुराल की सेवा करती बन गई.,

कल कि ड्रेस ने जीन्स पहनती छोरी

आज साडी पहनती बन गई .,

रोज मजेँ से पैसा उडाती छोरी

आज शाग-सब्जी का भाव करना सीख गई.,

कल तक Scooty फुल स्पीड से चलाती छोरी 

आज bike के पीछे बेठना सीख गई..!

कल तक 3 बार बिन्दाश खाना खाती छोरी

आज 3 समय का खाना बनाना सीख गई.,

हमेशा खुद कि जिद करती छोरी

आज पति को पुछ कर करना सीख गई.,

मम्मी से काम करवाती छोरी

आज सासु माँ का काम करना सीख गई.,


भाई-बहन से झगडती छोरी 
ननंद का मान करना सीख गई .! ♥

भाभी के साथ मजाक करती छोरी
जेठानी का आदर करना सीख गई ,

पिता कि आँख का पानी 
ससुर के ग्लास का पानी बन गई ..!

फिर भी लोग कहते है

-वाह मेरी बेटी तो ससुराल मेँ और भी सुखी बन गई ..! ♥♥♥

Friday, 16 September 2011

muje gutan nahi chahiye

मुझे घुटन नहीं चाहिए
मुझे घुटन नहीं चाहिए
मैं जीना चाहता हूँ
सृष्टि में रमकर
सूरज की रोशनी बनकर
चाँद की चांदनी बनकर
आसमान का तारा बनकर
काले बादलों की बरसात बनकर
समुद्र का मोती बनकर
पहाड़ों से निकलती नदी बनकर
नदी की लहर बनकर
मुझे घुटन नहीं चाहिए
मैं जीना चाहता हूँ
सृष्टि में रमकर
शेर की दहाड़ बनकर
हाथी का मद बनकर
पक्षियों की चहचाहट बनकर
पेड़ों का पत्ता बनकर
फूलों की खुशबू बनकर
मुझे घुटन नहीं चाहिए
मैं जीना चाहता हूँ
सृष्टि में रमकर
त्यौहारों का उल्लास बनकर
मंदिर की आरती बनकर
किसानों का पसीना बनकर
मां की ममता बनकर
बच्चों की हंसी बनकर
मुझे घुटन नहीं चाहिए
मैं जीना चाहता हूँ
सृष्टि में रमकर